चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार ₹2.50 लाख प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है। अचानक आए इस तेज उछाल ने सराफा बाजार को चौंका दिया है। कारोबारियों के अनुसार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है।
read also: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए शैक्षिक योग्यताओं में बदलाव, जानें नई भर्ती प्रक्रिया
चांदी के दामों में इतनी तेज बढ़ोतरी के बाद सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। ऊंचे रेट के चलते आम खरीदार खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं, जबकि निवेशक आगे के रुझान को लेकर सतर्क हैं। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और औद्योगिक मांग के आधार पर चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

