अयोध्या में आज रामलला का पावन अभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में भव्य तैयारियां की गई हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अभिषेक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ध्वजारोहण भी करेंगे। इस अवसर पर संत-महात्माओं, धार्मिक नेताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
read also: Train Accident: टनल के अंदर भीषण रेल हादसा, दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 70 लोग घायल
प्रशासन के अनुसार, यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। रामलला के अभिषेक को लेकर देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिससे नगरी राममय वातावरण में डूबी हुई है।

