प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान भारत की विज्ञान और तकनीक में हो रही प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि देश के नवाचारों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत अंतरिक्ष, डिजिटल टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और रिसर्च के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिससे वैश्विक मंच पर देश की पहचान और मजबूत हुई है।
read also: Tamnar Violence: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमनार हिंसा पर कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और युवा नवाचारकर्ताओं की मेहनत को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विकसित की जा रही तकनीकें न सिर्फ देश की जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि वैश्विक समस्याओं के समाधान में भी योगदान दे रही हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं से विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

