पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनका कद किसी पद या सत्ता से नहीं, बल्कि उनके विचारों, मूल्यों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से तय होता था। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे, जिनकी स्वीकार्यता सभी दलों और विचारधाराओं में थी और वे सदैव देशहित को सर्वोपरि रखते थे।
read also: RBI में एक्सपर्ट्स की बंपर भर्ती, इतने पदों पर होगी नियुक्ति; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व लोकतांत्रिक मर्यादाओं, संवाद और सहमति की राजनीति का प्रतीक था। उनके नेतृत्व में लिए गए फैसले आज भी भारत की नीति और दिशा को प्रभावित करते हैं। उन्होंने युवाओं से वाजपेयी जी के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
