दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने हाल ही में अपने एक बयान से फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए एक दमदार दुश्मन का होना जरूरी होता है, क्योंकि वही व्यक्ति को खुद से बेहतर बनने की चुनौती देता है। विजय का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे उनके जीवन दर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।
read also: बड़ी खुशखबरी… 48 शहरों के लिए जल्द शुरू होंगी अतिरिक्त ट्रेनें, कन्फर्म टिकट की सुविधा भी होगी
इसी दौरान थलापति विजय ने अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के बाद सिनेमा से दूरी बनाने के फैसले पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब वह जीवन के एक नए अध्याय की ओर बढ़ना चाहते हैं, जहां उनका फोकस सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहेगा। विजय के इस ऐलान से उनके प्रशंसक भावुक नजर आ रहे हैं, वहीं कई लोग उनके आने वाले फैसलों को लेकर उत्सुक भी हैं।

