यह समय बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बँधने जा रहे हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर कपल को शुभकामनाएँ भेजी हैं, उन्हें “दिव्य रूप से निश्चित जीवन अध्याय” कहा है।रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में हो रही है. रविवार को कपल ने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रश्मिका और विजय ने लिखा, इतने प्यार से, आपने हमें एक नाम दिया. आपने हमें ‘VIROSH’ कहा. इसलिए आज पूरे दिल से हम आपके सम्मान में, अपने एक साथ आने का नाम रखते हैं. हम इसे ‘VIROSH की शादी’ नाम देना चाहेंगे.
कपल के 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर, राजस्थान में शादी करेगा. उम्मीद है कि यह सेरेमनी बहुत प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ़ करीबी परिवार और दोस्त होंगे. इसके बाद रिसेप्शन होगा.
शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में रखा गया है, जहाँ फ़िल्म जगत के जानकार और दोस्त शामिल होंगे।

