मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान के 30 रणनीतिक ठिकानों को एक साथ निशाना बनाया गया है।
ईरान की राजधानी तेहरान के मध्य इलाके में एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए हैं। रिपब्लिक इलाके में मिसाइलें गिरने की खबर है। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को आनन-फानन में किसी ‘सीक्रेट’ और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।
इधर, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पूरे देश में स्थायी आपातकाल की घोषणा कर दी है। सायरन बजाए गए, स्कूल और सार्वजनिक कार्यक्रमों को रोकने के आदेश दिए गए, और हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।आम नागरिकों को टिक आए या सुरक्षित बंकर/सुरक्षित स्थानों के पास बने रहने के लिए कहा गया है। आसमान में सिर्फ फाइटर जेट्स की गूँज सुनाई दे रही है।
इजरायल के रक्षा मंत्री ने देश में विशेष आपातकाल की घोषणा का मुख्य कारण यह बताया गया है कि ईरान से मिसाइलों और ड्रोन के जवाबी हमले की उम्मीद है, इसलिए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए अलर्ट दिया गया है। यह खबर आ रही है कि इजरायल ने अपनी हवाई सीमा भी बंद कर दी है।
वैश्विक परिप्रेक्ष्य – यह घटना मध्य पूर्व में पहले से ही बढ़ते तनावों के बीच आ रही है, जिसमें लंबे समय से ईरान का परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधी मुद्दे शामिल हैं।

