इंग्लैंड T-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के मैचों के दौरान शानदार प्रदर्शन करके सबसे पहली टीम बनी जिसने सेमीफइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।
25 फरवरी 2026 : इंग्लैंड T-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के मैचों के दौरान शानदार प्रदर्शन करके सबसे पहली टीम बनी जिसने सेमीफइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। उन्होंने सुपर-8 के मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया और प्रतियोगिता का पहला सेमीफ़ाइनल टिकट सुलझा लिया।
इंग्लैंड T-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने मंगलवार को ग्रुप-2 में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया और नॉकआउट राउंड में एंट्री की। कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड ने 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल की। 2010 और 2022 की चैंपियन टीम ने लगातार पांचवें एडिशन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर-8 स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत सका। टीम को अब क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड के हारने की दुआ भी करनी होगी।

